Tranding
Fri, 29 May 2026 08:52 PM
अपराध / Dec 13, 2025

ऑटो चालक का कमाल, आभूषण से भरा यात्री का बैग लेकर हुआ फरार,प्राथमिकी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नगर के बस स्टैंड में एक टेंपो चालक आंध्रप्रदेश सेआए एक यात्री काआभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गया।वह शादी समारोह में शामिल होने के लिएआंध्र प्रदेश से सामान लेकर आए थे,उनको सुगौली जाना था,सुगौली जाने के क्रम में टेंपो पर अपना सारा सामान रख रहे थे,इसी बीच टेंपो चालकआभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गया,बहुत खोजबीन किया गया,लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका,अंत में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है किआंध्रप्रदेश के नगर विजयवाड़ा केअजीत सिंह नगर के निवासी,शेख नागल

ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।नगर थाना अध्यक्ष,मनोज कुमार सिंह संवाददाता को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पीड़ित ने संवाददाता को बताया कि वह एक अपनी संबंधी के शादी समारोह में शामिल होने के लिएआंध्र प्रदेश सेआए थे,बैग में 50, हजार नगद,2.50 लाख रुपया का जेवर,2.50 लाख की सोने की अंगूठी,1लाख की साईं बाबा की तस्वीर लगी

चेन,सभी सामान मोबाइल, चार्जर,कपड़ा इत्यादि बैग में रखे हुए थे।अभी सारा सामान उतार कर ऑटो में रख ही रहे थे,जब तक ऑटो चालक आभूषण से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से बहुत खोजबीन की गई,मगर उसका कोई अतापता नहीं चल सका,तब जाकरऑटो चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
63

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap