Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:04 PM
अपराध / May 16, 2025

निजी अस्पताल में जख्मी की मौत के बाद हंगामा,मौके पर पहुंची पुलिस।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मनवापुल थाना क्षेत्र के एक निजीअस्पताल में,भरपतिया गांव निवासी,मिसुन साह,उम्र 32 वर्ष नामक एक् जख्मी का इलाज के दौरान मौत हो जाने पर,परिजन और ग्रामीण ने जबरदस्त हंगामा के साथ साथ तोड़फोड़ कर बवाल काटा गया।परिजनों ने इल्जाम लगाया है कि डॉक्टर ने बहुत अधिक पैसा लेकर भी इलाज में लापरवाही बरती जिसके 

कारण युवक की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर मनवापुल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची,और लोगों को समझा बूझकर शांत कराया।

थाना प्रभारी रवि कुमार ने संवाददाता को बताया कि बहुत मशक्कत करने के बाद परिजनों को समझा बूझकर कर पुलिस को बयान देने को कहा गया तो परिजनों पुलिस को बयान नहीं देकर,मृतक के शव को बगैर पोस्टमार्टम कराये परिजन मृतक के शव कोअपने घर ले गए,जहां मृतक काअंतिम संस्कार कर दिया गया।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap