Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:13 PM

अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।

-24 अगस्त को नीमकाथाना में होगा आयोजन, पदधिकारियों को दी जिम्मेदारियां।

वसीम अकरम

जयपुर. राजस्थान।

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक आज यहां एक होटल में परिषद के प्रदेशाध्यक्ष केसी घुमरिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 24 अगस्त को नीमकाथाना में आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारियों का जायजा लिया गया। सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई। समारोह में होने वाले संबोधनों और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में रूपरेखा तैयार की गई।

बता दें कि नीम का थाना में 24 अगस्त को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आदिवासियों की समस्याओं पर मंथन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, सर्वसमाज के समाज सेवकों का सम्मान और मीणा समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों व प्रतिभाओं का बिरसा मुंडा सम्मान पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय जनजाति मंत्री जुएल ओराम, सोमजीभाई डामोर पूर्व एमपी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा फगनसिंह कुलस्ते कार्यकारी अध्यक्ष एवं संसदीय समिति के चेयरमैन तथा राष्टÑीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य निरूपम चकमा शिरकत करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर लाल बोड़ात, डॉ. सांवरमल झरवाल, आरसी वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामनारायण मीणा, विधायक कांतिलाल मीणा तथा विद्यायक भगवानसहाय सैनी आएंगे। इसके अलावा मीणा समाज के बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं वरिष्ठजन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 बैठक में ये पदाधिकारी रहे उपस्थित

मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष केसी घुमरिया, महासचिव अनूप सिंह मीणा, उपाध्यक्ष रामजीलाल मीणा, रूढमल मीणा व अमरसिंह मीणा, कोषाध्यक्ष हनुमान सहाय सिरसी एवं प्रदेश कोर्डिनेटर धनपाल मीणा, रामजीलाल मीणा दौसा, भवानी सिंह मीणा सवाई माधोपुर, मोहनलाल मीणा, पवन खरेड़ा आदि मौजूद थे। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष कोमल मीणा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरती मीणा, उपाध्यक्ष कैलाशी मीणा, उपाध्यक्ष चन्द्रबाई मीणा, महासचिव प्रेमलता मीणा, कमला मीणा, प्रियंका मीणा और व्याख्याता रमासिंह मौजूद रही। कोमल मीणा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap