Tranding
Tue, 14 Apr 2026 12:45 AM
अपराध / Sep 11, 2023

शादी के नियत से अपह्रत किशोरी का अब तक सुराग नहीं, परिजन परेशान।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

शादी के नियत से एक 16 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने के मामले में बाराचट्टी पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। जिससे उसके परिजन परेशान व बेहाल हैं। मामला जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बिंदा गांव का है, जहां के रहने वाले अनुज कुमार वर्मा की 16 वर्षीय बेटी नेहा कुमारी को गांव के हीं एक युवक ने शादी के नियत से बहला फुसलाकर भगा ले गया। घटना बीते 26 जून 2023 की है। इस मामले में गायब किशोरी के पिता ने बाराचट्टी थाना में एक शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें गांव के ही चंदन कुमार पिता अरविंद प्रसाद पर बेटी को बहला -फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा दो अन्य लोगों पर भी भगाने में सहयोग करने का आरोप लगाया है ।पीडित अनुज कुमार वर्मा ने बताया कि इस संबंध में मैं वरीय पुलिस अधीक्षक गया से भी अभियुक्तों को गिरफ्तारी एवं बेटी की बरामदगी के लिए गुहार लगाया हूं ,लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है ।जिससे हमारी परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने आशंका व्यक्त किया कि कहीं मेरी बेटी के साथ कोई अनहोनी घटना घटित न हो जाए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
183

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap