Tranding
Mon, 13 Apr 2026 05:17 PM

सकुशल मुहर्रम संपन्न कराने के लिए सम्मानित किये गये मियां साहब।

स्वर्गीय मजहर अली शाह मियां साहब सम्मान समारोह का आयोजन 12 अगस्त को। 

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन व सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य सैय्यद अदनान फर्रुख शाह मियां साहब को इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद के नेतृत्व में मोहद्दीपुर स्थित मियां साहब की कोठी पर उनसे मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सम्मानित किया | इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद ने कहा कि आप सौहार्द और आपसी भाईचारे के प्रतीक के रूप में सदैव देखे जाते रहे हैं और आपने हमेशा शांति और अमन का पैगाम दिया है | मियां साहब ने इस अवसर पर मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए गोरखपुर जिला प्रशासन,नगर निगम प्रशासन को धन्यवाद किया |

महासचिव हाजी सोहराब खान ने कहां की स्वर्गीय मजहर अली शाह सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 12 अगस्त को किया जायेगा| मियां साहब के प्रतिनिधि मंजूर आलम ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया |

इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉक्टर वसीम इकबाल,शकील शाही,मिन्नत गोरखपुरी,इमरान,फजल आदि मौजूद रहे |

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap