Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:12 AM

आवास योजना की राशि हड़पने का विरोध किया, तो भाई ने भाई को पीट-पीटकर किया अधमरा।

भाई की पत्नी है वार्ड सदस्य

रिपोर्ट :विनोद विरोधी

गया, बिहार।

पीएम आवास योजना की राशि हड़पने का प्रतिरोध किया, तो भाई ने अपने ही सहोदर भाई को पीट-पीटकर जख्मी कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के बरिया टोले की है। जहां बीते 17 अगस्त की रात संतोष कुमार नामक युवक को अपने सहोदर भाई ने ही पीट-पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। इस मामले में पीड़ित संतोष कुमार रावत के द्वारा बाराचट्टी थाना में एक शिकायत भी दर्ज किया है। दर्ज किए गए शिकायत में पीड़ित संतोष कुमार ने बताया मेरी पत्नी के नाम से पीएम आवास योजना के तहत आवास आवंटन हुआ था। जिसमें बड़े भाई अजय रावत की पत्नी जो इन दिनों वार्ड सदस्य भी है, ने आवंटित राशि में से 17हजार रूपये कमीशन के रूप में काट लिया है। जब मैं इसका प्रतिरोध किया तो अन्य परिवारों के साथ मिलकर पूरी तरह पिटाई कर दिया है। उक्त घटना के बाद पीड़ित संतोष ने बताया कि पिटाई के दौरान जब मैं बेहोश हो गया तो भाई ने मेरा मोबाइल व जेब में रखे पांच हजार रुपया भी छीन लिया है तथा मेरी पत्नी व बच्चों को जान मारने की धमकी दिया है। जिससे पूरा परिवार दहशत के माहौल में जी रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
182

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap