Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:27 PM

अघोषित बिजली कटौती लो वोल्टेज को लेकर सपा ने ज्ञापन सौंपा।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

शुक्लागंज समाजवादी पार्टी गंगा घाट जनपद उन्नाव नगर अध्यक्ष शुभ गुप्ता के नेतृत्व में अघोषित बिजली कटौती लो वोल्टेज को लेकर अधिशासी अभियंता गोकुल बाबा मध्यांचल विद्युत वितरण खंड उन्नाव द्वारा - सहायक अभियंता उपखंड मध्यांचल विद्युत वितरण खंड गंगाघाट को ज्ञापन सोपा ज्ञापन के दौरान कहा कि नगर में बिजली कटौती का कोई निश्चित समय नहीं है जबकि हीट स्ट्रोक व भीषण गर्मी के कारण आम जनजीवन त्रस्त है जिस वजह से काफी नौजवान व बुजुर्गों की मृत्यु हो रही है, वहीं दूसरी तरफ व्यापार भी प्रभावित हो रहा है साथ ही विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे नौजवानों का भविष्य भी अंधकार में जा रहा है।नगर के कई वार्डों में लो वोल्टेज की समस्या विकराल रूप ले रही है जिस कारण घरों के विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं, जिससे उनकी घरेलू आर्थिक व्यवस्था भी चरमरा रही है।मीटर रीडर का निश्चित समय पर ना आना जिस कारण उपभोक्ता को ज्यादा यूनिट का चार्ज देना होता है। पावर हाउस का कोई भी कर्मचारी व अधिकारी फोन नहीं उठाता है जिस कारण आम जनमानस को अपनी समस्या बताने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।नगर की फॉल्ट समस्याओं को देखते हुए मोबाइल टीमों का भी गठन किया जाए।विभाग में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए संविदा पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।अजय शर्मा ,हिमांशु गौतम, राजन कनौजिया ,अनिल सिंह ,सुनील तिवारी, सर्वेश कुमार ,शिवम कुमार गौड़, विक्रम सिंह भदौरिया, गोपी रजक, पप्पू, रज्जब, इत्यादि लोग मौजूद रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
155

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap