Tranding
Wed, 17 Jun 2026 09:15 PM
अपराध / Aug 01, 2023

डायन का आरोप लगाकर महिला से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया(बिहार)।

गया में डायन का आरोप लगाकर एक महिला पर हमला किया गया।. इस मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी की गिरफ्तारी कर लिया है। अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार यह मामला गया के बांकेबाजार थाना क्षेत्र की है। बांकेबाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले शख्स के द्वारा इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी

 बताया गया था कि रविवार को उसकी मां पर डायन का आरोप लगाकर गांव के कुछ लोगों ने हमला किया है।महिला के बेटे ने बताया कि जान से मारने की नियत से गांव के कुछ लोग उसकी मां के साथ मारपीट करने लगे इसका बीच बचाव करने में राॅड-डंडे से पीटकर उसे भी घायल कर दिया गया। इसके बाद यह मामला बांकेबाजार थाने में पहुंचा।इस मामले को लेकर बांकेबाजार थाना में कुछ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। डायन अधिनियम कांड के तहत यह मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में गया एसएसपी आशीष भारती के त्वरित निर्देश के बाद बांकेबाजार थाना की पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है।आरोपी बांकेबाजार थाना का ही रहने वाला है। वहीं इस तरह की घटना में संलिप्त अन्य की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap