Tranding
Thu, 16 Apr 2026 02:12 AM
राजनीति / Jul 19, 2023

जुगनू यादव को बनाया गया राजद का जिला प्रवक्ता।

रिपोर्ट विनोद विरोधी

गया, बिहार।

राष्ट्रीय जनता दल के शीर्षस्थ नेतृत्व के निर्देशानुसार राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद मनोज कुमार झा एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह पूर्व विधायक शक्ति यादव ने राजद नेता गोपाल कृष्ण उर्फ जुगनू यादव को दुबारा राजद का जिला प्रवक्ता बनाया गया। इस मनोनयन पर जुगनू यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव , प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव के प्रति आभार जताया। वहीं जुगनू यादव के जिला प्रवक्ता बनाये जाने पर राजद के झुग्गी झोपड़ी के जिलाध्यक्ष व पूर्व मुखिया राजकुमार यादव, बाराचट्टी प्रखंड के राजद प्रखंड अध्यक्ष के डी यादव, हरेन्द्र सिंह भोक्ता, समेत अन्य नेताओं ने बधाई दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
223

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap