Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:04 AM
शिक्षा / May 18, 2025

प्राथमिक विद्यालय तनिहन पुरवा का मनोरंजन/शैक्षणिक भ्रमण।

गोण्डा, उत्तर प्रदेश।

प्राथमिक विद्यालय तनिहन पुरवा शिक्षा क्षेत्र बेलसर में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अभिभावकों की सहमति से बच्चों के मनोरंजन /शैक्षणिक टूर में मुख्य रूप से प्रसिद्ध गांधी पार्क , प्राचीन दुखहरण नाथ मंदिर, शहीद ए आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज में लगी प्रदर्शनी आदि में ले जाया गया। विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ बच्चों को भ्रमण कराते हुए सभी बच्चों को सहायक अध्यापिका बबिता पांडेय द्वारा गोंडा के ऐतिहासिक गांधी पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के बारे में बताया कि यह मूर्ति महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों और स्वतंत्रता के संघर्ष की याद दिलाती है। गांधी जी ने अहिंसात्मक प्रतिरोध ,सत्याग्रह और सादगी के अपने सिद्धांतों के माध्यम से लाखों भारतीयों को प्रेरित कर ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष में एकजुट किया। साथ ही पार्क में लगे शिलापट पर अंकित सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान के बारे में भी बताया भ्रमण के दौरान गोंडा स्थित प्राचीन दुखहरण नाथ मंदिर का सभी बच्चों ने दर्शन किया और प्रसाद चढ़ाया प्राचीन मंदिर के बारे में प्रधानाध्यापिका रोशनी सिद्दीकी द्वारा बताया गया कि गोंडा के इस मंदिर का इतिहास त्रेता युग से जुड़ा है यह माना जाता है कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म पर भगवान भोलेनाथ उनके दर्शन को गए थे वहां से वापस आते समय वह जिस स्थान पर ठहरे उसे वर्तमान में दुखहरण नाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है यह मान्यता है कि यहां पूजा करने से भोलेनाथ उनके दुखों का हरण कर लेते हैं।कजरी तीज के मौके पर दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु आकर यहां जलाभिषेक करते हैं। यहां हर सोमवार और शनिवार, सावन मास और महाशिवरात्रि को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। गोंडा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह के द्वारा इस मंदिर की स्थापना की गई थी।तत्पश्चात शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज में लगी प्रदर्शनी में भी बच्चों को भ्रमण कराया गया बच्चों ने प्रदर्शनी में लगे सभी झूलों, सेल्फी प्वाइंट ,स्नोफॉल , ड्रैगन ट्रेन ,ड्रैगन स्विंग ,मिकी माउस ट्रामपॉलिन आदि का आनंद लिया। सहायक अध्यापक अनुराग पटेल द्वारा सभी बच्चों को झूले की गति के बारे में समझाते हुए कहा गया कि झूले की गति दोलन गति या आवृत्ति गति होती है‌। यह निश्चित अवधि के बाद दोहराए जाने वाली गति है। झूला एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जाता है फिर वापस आता है यही प्रक्रिया लगातार चलती रहती है ,साथ ही प्रदर्शनी में लगे स्नोफॉल के बारे में बताया कि वायुमंडल में तापमान ज़ीरो डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे होता है तो जलवाष्प सीधे बर्फ में बदल जाता है इस कारण स्नोफॉल होता है। प्रदर्शनी में लगे हुए फागिंग सिस्टम के विषय में भी बच्चों को जानकारी दी। मनोरंजन/ शैक्षिक टूर में बच्चों ने पूर्ण आनंद लेते हुए प्रदर्शनी में लगे हुए शॉपिंग मॉल से अपने पसंदीदा खिलौने खरीदे एवं सभी को सूक्ष्म जलपान भी कराया गया। इस मनोरंजन /शैक्षणिक टूर में मुख्य रूप से शिवा यादव ,रमेश ,आयुषी पांडेय ,वर्षा पांडे ,प्रिया ,अनमोल पांडेय, अंश, सेजल, प्रदीप यादव ,अंशिका ,नीलू ,नंदिता तिवारी गुंजन,मुकेश ,नैंसी ,रोहित ,विकास, अंकित ,किशन ,महिमा आदि शामिल रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap