Tranding
Wed, 15 Apr 2026 11:04 PM
शिक्षा / Jul 12, 2023

12 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने ज्ञापन सौंपा।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा कानपुर मंडल के संयोजक अरविंद कुरील की अध्यक्षता व रमाकांत मिश्र मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में 12 सूत्रीय मांगो की पूर्ति हेतु लगभग सभी विभागो के संगठनों के पदाधिकारियों ने सैकड़ों की संख्या में हैलट अस्पताल कानपुर से बस स्टेशन चुन्नीगंज कानपुर तक मोटर साइकिल रैली निकाल कर सरकार का ध्यानाकृष्ट किया।अरविंद कुरील रमाकांत मिश्र ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी 12 सूत्रीय मांगों पर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश से हुई वार्ता में बनी सहमति के बावजूद अभी तक शासनादेश निर्गत नहीं किये गये जिन मांगों पर कोई वित्तीय भार नहीं पड़ना है उनका भी निराकरण अभी तक नहीं किया पुरानी पेंशन ,रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने के बजाय रिक्त समाप्त किये जा रहे हैं ,तदर्थ प्राथमिक,माध्यमिक शिक्षकों का विनयमितीकरण ,संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के बजाय कई विभागो में जेम पोर्टल के माध्यम से ठेकेदारी प्रथा लागू की जा रही है स्थानांतरण नीति में श्रमिक प्रतिनिधियों को छूटो समाप्त कर दी गई है जो किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। इसके बावजूद यदि समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में किसी बड़े आन्दोलन पर विचार किया जाएगा।

रैली समापन के दौरान जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अरविंद कुरील, रमाकांत मिश्र, शैलेन्द्र द्विवेदी, राहुल मिश्र, सुरेन्द्र सिंह सेंगर, मोहम्मद शाकिर खान, नीरज दीक्षित,आर बी गौतम, अखिलेश मिश्र,के पी सिंह गुर्जर, मोतीलाल यादव,इन्तेखाब आलम खान,संजय बौद्ध, मंशा सिंह आदि तमाम नेताओ ने अपने विचार व्यक्त किये।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap