Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:35 PM

स्वास्थ्य कर्मियों का ड्रेस कोड पहनना हुआअनिवार्य,बिना ड्रेस कोड के ड्यूटी करना पड़ेगा महंगा :-- सिविल सर्जन

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया गया है,बिना ड्रेस कोड के स्वास्थ्य संस्थानों में कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन बेतिया डॉ श्रीकांत दुबे ने इस संबंध में खास निर्देश जारी कर दिया है। सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने संवाददाता को बताया कि जिले के अनुमंडल अस्पताल एवं विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को जारी अपने निर्देश में कहा है कि सभी चिकित्सक,पैरामेडिकल स्टाफ, ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड में रहेंगे, भ्रमण के दौरान बिना ड्रेस पाए जाने पर संबंधित चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी,पारा मेडिकल कर्मी,स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इन्होंने आगे बताया कि ड्यूटी के दौरान चिकित्सक को ड्रेस में रहना अनिवार्य है,अगर अस्पताल में बिना ड्रेस कोड के कर्मी दिखाई देंगे तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
152

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap