Tranding
Tue, 14 Apr 2026 04:56 AM

सरकारी भूमि की जमाबंदी कायम करने के मामले मेंअंचल निरीक्षक व राजस्व कर्मी कार्रवाई की जद में।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,अनिल कुमार राय ने चनपटिया सीआई एवं राजस्व कर्मी पर सरकारी जमीन की जमाबंदी करने के मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया है, साथ ही उन्हें सुनवाई के दिन सदेह उपस्थित होकर स्पष्ट करने को कहा है,कि गैर मालिक भूमि की जमाबंदी,भू लगान किस आधार पर निर्धारित किया गया है, जबकि बियाफी देवी के द्वारा सुनवाई के दौरान समर्पित साक्ष्य में लगान रसीद संख्या 068661,जमाबंदी संख्या 98,जमाबंदी बीयफी देवी रकबा 15 कट्ठा 9 धूर,लगान रसीद वर्ष 2017-18 तक निर्गत है, ऐसे में डीपीआरओ ने चनपटिया सीओ को सुनवाई के निर्धारित तिथि को उक्त राजस्व गांव के जमाबंदी 98 के रजिस्टर टू के साथ सदेह उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। यह घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के सिरसियाओपी लक्ष्मीपुर गांव निवासी,महादलित महिला बीयाफी देवी के नाम पर सरकारी भूमि की जमाबंदी कायम करने के मामले में संबंधित अंचल निरीक्षक एवं राजस्व कर्मी कार्यवाही के जल्द में आ गए हैं।

Karunakar Ram Tripathi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap