Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:51 PM

नवागत डीएम ने जीएमसीएच का किया निरीक्षण के साथ जायजा भी लिया।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

कोरोना व हीटवेव के बढ़ते मामले को देखते हुए,इससे ग्रसित रोगियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से और रोगियों को इलाज में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं हो,इससे संबंधित कई बातों से संबंधित चिकित्सकों को दिशा निर्देश देते हुए नवागत डीएम,दिनेश कुमार राय ने जीएमसीएच बेतिया का निरीक्षण किया,अस्पताल के अपने जायेजे में उन्होंने सभी विभागों में घूम घूम कर रोगियों से पूछता की और सिविल सर्जन बेतिया तथा अन्य डॉक्टरों को भी हिदायत दी कि कोरोना,हीटवेव व अन्य रोगियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए,इन लोगों को समय परदवा,सुई,पानी,खाना,बेड पर चादर,सफाई की बेहतर व्यवस्था के साथ ऑक्सीजन की व्यवस्था की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। नवागत डीएम,दिनेश कुमार राय ने अस्पताल में कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए बने 30 बेड वाले वार्ड का भी निरीक्षण किया।

अपने निरीक्षण के क्रम में जिला उप विकासआयुक्त,अनिल कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, डॉक्टर दिनेश कुमार,अस्पताल अधीक्षक,डॉ सुधा भारती, उपाध्यक्ष,डॉक्टर दिवाकांत मिश्रा, राजेश कुमार,अस्पताल प्रबंधक, मोहम्मद शाहनवाज व उदय कर्मकार मौजूद थे। अस्पताल अधीक्षक ने डीएम को बताया कि कोरोना रोगियों के लिए 30 बेड का वार्ड बनाया गया है,जिसमें 6 आईसीयू के बेड हैं, वहीं पर मॉनिटर के साथ-साथ पाइप लाइन से ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था भी की गई है। जिला पदाधिकारी ने वहां पर चिकित्सकों तैनाती व दवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछा। अधीक्षक ने बताया कि रोस्टर के अनुसार चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इलाज में होने वाली सभी दवाएं वार्ड में उपलब्ध हैं,अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मियों को कोरोना काल में काम करने का अनुभव रहा है। डीएम ने हीटवेव तथा जापानी बुखार के लिए बनाए गए 6 बेड़ों का भी निरीक्षण किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap