Tranding
Sun, 08 Nov 2026 05:15 AM

पंचायती राज एक्ट का उल्लंघन करता प्रधान पुत्र, ग्रामीणों में आक्रोश।

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

कानपुर नगर के कल्याणपुर विकासखंड अंतर्गत पड़ने वाले परगही बांगर गांव में ग्राम प्रधान पूनम देवी द्वारा योगी सरकार के नियमों का मजाक उड़ाया जा रहा है।

 कल्याणपुर विकासखंड के परगही बांगर में आयोजित चौपाल में जब प्रधान पूनम देवी का पुत्र अर्पित उर्फ अंकुश आया तो ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत व सचिव के सामने ही इस बात का विरोध किया जिस से भड़क गया और उसने ग्रामीणों ने कहा कि आपको जहां शिकायत करनी है कर दो देखते मेरा कोई क्या बिगाड़ पाएगा. इससे वहां ग्रामीण और भड़क गए. लेकिन मौके पर मौजूद पंचायत सचिव व ए डी ओ ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. लेकिन इस घटना से संबंधित वीडियो भी वायरल हो गए है.

 पंचायती राज एक्ट के तहत महिला प्रधानों के स्थान पर यदि उनके पति,बेटा व देवर मिनी सचिवालय में बैठकर काम करते नजर आए तो पंचायती राज्य एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. पंचायत राज एक्ट का भी आदेश जारी कर दिया गया है जिसमें स्पष्ट है कि ग्राम प्रधान के स्थान पर अगर कोई दूसरा प्रधानी करता है तो संबंधित प्रधान के कार्य पर रोक लगा दी जाएगी साथ ही सभी अधिकार सीज कर दिए जाएंगे. सभी सचिवों को निर्देश है कि महिला प्रधान के कार्य में हस्तक्षेप करता है तो बस उसकी रिपोर्ट डीपीआरओ को भेजने पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी. देखते हैं अब खबर चलने के बाद प्रशासन मामला संज्ञान में लेकर क्या कार्रवाई करता है.

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
160

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap