Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:57 PM
धार्मिक / Apr 11, 2023

जहन्नम से आजादी का अशरा आज से होगा शुरू।

-बुधवार से मस्जिदों में होगा दस दिनों का एतिकाफ। 

-शबे कद्र की पहली ताक रात आज

-19वां रोजा : रोजेदारों से इबादतगाह गुलजार। 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। 

माह-ए-रमज़ान की बहार चारों तरफ छाई हुई है। रोजेदारों से इबादतगाह गुलजार है। 19वां रोजा मंगलवार को पूरा हो गया। इबादत का सिलसिला जारी है। मस्जिद व घरों में इबादत के साथ तिलावत का दौर चल रहा है। दुआ मांगी जा रही है। चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर में मौलाना महमूद रज़ा कादरी ने तरावीह नमाज में एक कुरआन-ए-पाक पूरा किया। 

रमज़ान का दूसरा अशरा बुधवार की शाम समाप्त हो जाएगा और तीसरा अशरा जहन्नम से आजादी का शुरू होगा। तीसरे अशरे में शहर की तमाम मस्जिदों में दस दिनों का एतिकाफ किया जाएगा। कारी मो. अनस रज़वी ने बताया कि शबे कद्र की ताक रात बुधवार 12 अप्रैल (21वीं रात), शुक्रवार 14 अप्रैल (23वीं रात), रविवार 16 अप्रैल (25वीं रात), मंगलवार 18 अप्रैल (27वीं रात) व गुरुवार 20 अप्रैल (29वीं रात) को पड़ेगी। हमें उक्त रातों की कद्र करते हुए खूब इबादत करनी चाहिए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap