Tranding
Mon, 13 Apr 2026 02:35 PM

आयुष्मान हेल्थ केयर सेंटर का हुआ उद्घाटन,गरीब,लाचार,वृद्ध मरीजों का होगा इलाज - डॉ. इमदाद आलम

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्धीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला के बैरिया ब्लॉक के सिरिसिया मठिया स्थित जनता बाज़ार मे आयुष्मान हेल्थ केयर नामक नर्सिंग होम का भव्य उद्घाटन,डॉ0मो0इमदाद आलम के बुजुर्ग पिता,माता के हाथो सम्पन्न हुआ। ऊक्तअवसर पर  निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया उद्घाटन के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग युवा,महिला-पुरुष ने भाग लेकर अपना अपना स्वास्थ्य की जांच करवाई। मुफ्त स्वास्थ्य जांच में रोगियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बैरिया अंचल के विभिन्न गांवों के करीब सैकड़ों की संख्या में मरीजों का मुफ्त में उपचार किया गया। नरसिंग होम के उद्घाटन के मौके पर,ब्लड प्रेशर,शुगर,फेफड़े की जांच,हृदय रोग,मधुमेह,जेनरल चेकअप भी की गई।निबंधन भी निःशुल्क था। सुबह के 11 बजे से प्रारंभ होकर चार बजे अपराह्न तक संपन्न हुआ तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों का अलग-अलग बैठने की व्यवस्था थी। निबंधन के बाद मरीजों का उपचार किया गया। आयुष्मान हेल्थ केयर के एमडी व फिजीशियन, डॉ0 मो0 इमदाद आलम ने संवाददाता को बताया कि वर्तमान में लोग हाइपरटेंशन, मधुमेह व ब्लड प्रेशर का अधिक शिकार हो रहे हैं लेकिन हमारे यहाँ हर प्रकार का इलाज बेहतर डॉक्टर साथियो के सहयोग से किया जायेगा।डॉ0 इमदाद ने बताया कि यह एक मेरा सकारात्मक प्रयास है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap