Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:48 PM

जाली दस्तावेज बनाकर भूमि रजिस्ट्री में अपराधी पकड़ाया।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दिनों जमीनी विवाद एवं जमीन रजिस्ट्री करने के क्रम में घपलों का बाजार गर्म है।नित्यदिन जमीन रजिस्ट्री करने में अनेकों प्रकार के धोखाधड़ी,जलसाजी करने का मामला सामने आ रहा है । इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाली दस्तावेज बनाकर जमीन रजिस्ट्री करने केआरोप में जगदीशपुर देवरिया के, अखिलेश रंजन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाअध्यक्ष राहुल सिंह ने संवाददाता को बताया कि राजेश कुमार सिन्हा ने देवरिया केअखिलेश रंजन सिंह समय 7 लोगों पर जमीन का जाली दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री करने का आरोप लगाया था,जिसमें 6 लोगों पर कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगी है,अखिलेश रंजन सिंह का नाम उसमें शामिल था, उसे गिरफ्तार के न्यायिक रियासत में जेल भेज दिया गया। संवाददाता को पता चला है कि जगदीशपुर में जाली दस्तावेज तैयार करने का एक बड़ा नेटवर्क है,जो गलत दस्तावेज तैयार कर, बैंक से लोन व कोर्ट में रजिस्ट्री करने का काम जोरशोर से किया जा रहा है ।

Karunakar Ram Tripathi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap