Tranding
Thu, 04 Jun 2026 11:18 PM
धार्मिक / Mar 11, 2023

होली मिलन समारोह व नृत्य प्रतियोगिता में विजयी होने वाले बच्चे हुए पुरस्कृत।

कानपुर महानगर के क्षेत्र पनकी मिर्जापुर के महेश्वर पार्क में होली मिलन समारोह व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ।

मंडल ब्यूरो चीफ़ अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

होली पर्व को लेकर लोगों द्वारा अलग-अलग तरीके से इस पर्व को मनाने का कार्यक्रम रखा जाता है। जहां रतनपुर कॉलोनी पनकी क्षेत्र के मिर्जापुर के महेश्वर पार्क में होली मिलन का कार्यक्रम व नृत्य प्रतियोगिता का संपन्न कराया गया। जिसमें क्षेत्र के बच्चों द्वारा नृत्य प्रतियोगिता में सहभागिता करके अपनी कला का प्रदर्शन द्वारा उपस्थित लोगों का मन मोह लिया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौकी प्रभारी रतनपुर अवनीश पटेल ने होली मिलन समारोह में आए लोगों को रंग गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह पर उन्हें शुभकामनाएं दी गई ।कार्यक्रम के अंत में उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।चौकी प्रभारी अवनीश पटेल द्वारा उनके उज्जवल भविष्य बनाने को प्रोत्साहित किया गया ।           

        इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खेम सिंह , मनेंद्र भट्ट, महेश तिवारी , कैलाश राठौर , सुनील साहू एवं अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
148

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap