Tranding
Wed, 03 Jun 2026 08:19 PM
धार्मिक / Mar 09, 2023

आभाव ग्रस्त दिव्यांगजनो के साथ राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने मनाई होली।

वितरित किया घरेलू उपयोग का सामान

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

 कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में आभाव ग्रस्त दिव्यांगजनो के साथ होली मना कर राष्ट्रीय पर्व पर उनका सहयोग किया| घरेलू जरूरत का सामान वितरित किया गया|

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की गरीबी व मजबूरी के कारण दिव्यांगजन होली नहीं मना पा रहे थे और सहयोग की अपेक्षा कर रहे थे| सरकार ने दिव्यांगजन को मिलने वाली पेंशन भी नहीं दी है जिससे दिव्यांगजन परेसान थे| जिसके चलते पार्टी ने होली मिलन समारोह आयोजित कर ऐसे दिव्यांगजन की मदद करने का निर्णय लिया| 

सभी पदाधिकारियों व सदस्यो ने अपने अपने घर से गुझीया पापड़ खाध सामग्री लाकर वितरित किया|

आज इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, दक्षिण अध्यक्ष आनन्द तिवारी, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित , दिनेश यादव, विजय कुमार कुशवाहा, दिलीप कुमार आदि शामिल थे|

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
175

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap