Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:33 PM

बेवफा चाय वाला की दुकान की शोहरत चरम सीमा पर दूकान पर मजनूओं की लग रही है भारी भीड़।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय मनुआपुल थाना रोड चौक स्थित,एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से प्रेम में धोखा खाने के बाद उस युवक ने बेवफा चाय वाला 2 के नाम से एक चाय की दुकान खोला है,जहां पर प्यार में पागल,दीवाना,धोखा खाए लोगों को ₹10 में एक कप चाय मिल रही है,जबकि दुकानदार कार्तिक कुमार का कहना है कि प्रेमी युगल अगर चाय पीने आते हैं,तो उन दोनों प्रेमी/प्रेमिका को ₹15 में दो कप चाय मिलेगी। यह चाय का स्टाल शहर में धूम मचा रहा है,साथ ही काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। दुकानदार कार्तिक कुमार ने संवाददाता को बताया कि इस दुकान खोलने के पीछे एक घटना है,वह यह है कि वह एक गरीब मजदूरी करने वाला था,साथ ही वह अच्छा गाने वाला भी था,मजदूरी के पैसे को जमा करके से एक फोन खरीदा,उससे गाना का रिकॉर्डिंग किया करता था। इसी बीच उसको एक गांव की लड़की से प्रेम हो गया,वह भी अच्छा गाना गाती थी,उसको उस युवती से प्यार हो गया,बहुत दिनों तक उसके साथ रहा,उसको भी गाने का बहुत शौक था,अच्छा गाना गाती थी,उसने अपनी मेहनत मजदूरी करके उसके लिए एक आईफोन खरीद दिया,जिसमें वह गाना रिकॉर्ड करती थी,इसी बीच उसका एक गाना बहुत मशहूर हो गया,और उसको अच्छा खासा पैसा मिलने लगा। अपनी तरक्की को देखकरऔर पैसे की कमाई को देखकर उसने अपने प्रेमी को छोड़कर भाग गई, और अच्छा पैसा कमाने लगी। इसी युवती के प्रेम में पागल,धोखा होकर वह दीवाना बन गया,उसकी प्रेमिका अब उससे बात भी नहीं करती थी, उसका फोन भी नहीं उठाती थी, इसी चक्कर में वह दीवाना बन गया,बहुत दिनों के बाद उसके दिमाग में आया कि अब दीवानापन से भूख नहीं मिटने वाली है,रोटी रोजी कमानी चाहिए,प्यार में पागल रोने से कुछ नहीं मिलेगा। तभी इसने बेवफा चायवाला 2 के नाम से एक टी स्टॉल खोल लिया,जहां प्यार में पागल,दीवाना,धोखा खाने वाले प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ प्रतिदिन लग रही है,और उसकी रोजी रोटी इस दुकान के माध्यम से खूब चल रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap