Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:21 PM

सम्पूर्ण समायोजन के लिये मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ प्रदर्शन 15 को।

अधिकारी मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की कर रहे है साजिश।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने आज बैठक कर समायोजन जल्दी न होने पर मुख्यमंत्री की फोटो के साथ 15 फरवरी को फुलबाग से रैली निकाल कर आन्दोलन की चेतावनी दी है|  

प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया है की जिले के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना कर उनकी छवी को धुमिल करने का प्रयास किया जा रहा है|  

 एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि शासन ने समस्त जिलाधिकारियों से राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के माध्यम से सीजनल संग्रह अमीनों व सीजनल संग्रह अनुसेवकों के समायोजन के लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर 28 अक्टूबर तक सूचना मांगी थी| लेकिन सुचना आज तक शासन को नही पहुँच सकी है जिसकी वजह से समायोजन का कार्य प्रभावित हो रहा है| शासन ने इस सम्बन्ध में कई रिमाईन्डर भेजा है| लेकिन आज तक शासन को पदो की गणना की सूचना नहीं भेजी गयी है| वीरेन्द्र कुमार ने शासनादेश का अनुपालन न होने पर जनपदों के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है| उन्होंने कहा कि तमाम जनपद ऐसे हैं जो गलत आंकड़े, गलत सूचना राजस्व परिषद को भेज रहे हैं जिससे सीजनल अमीनो व अनुसेवकों का विनियमितीकरण प्रभावित होगा| 

आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र त्रिवेदी, राजेन्द्र सिंह, वुद्ध सिंह, गोविन्द कुमार, योगेश कुमार. आदि शामिल थे

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
158

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap