Tranding
Thu, 16 Apr 2026 01:26 AM

पति बंगलुरू से आया और अपनी पत्नी की हत्या कर बेंगलुरु चला गया।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक पतिअपनी पत्नी की हत्या करने के लिए बेंगलुरु से आया,और पत्नी को बुलाकर अपने भाई के साथ मिलकर,गला दबाकर उसकी हत्या कर दी,इतना ही नहीं घर से 70 किलोमीटर की दूरी पर, मोतिहारी जिले के चटिया दियारा में ले जाकर उसको दफना दिया। घटना के बारे में संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने पति के ऊपर मेंटेनेंस का केस की हुई थी,जिससे पति तंग आकर उसने अपने भाई,अपनी मां के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।इस मामला को पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के सास और देवर को गिरफ्तार कर लिया। सदर एसडीपीओ 1 विवेक दीप ने संवाददाता को बताया के मृतिका की पहचान, मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर मलाही गांव के निवासी,रामायण सहनी की पत्नी,राबड़ी देवी,उम्र 26 वर्ष के रूप में की गई है,आरोपी पति फरार है,जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सदर एसडीपीओ नेआगे बताया कि महिला के सास ने एक सप्ताह पूर्व उसे अपने प्रेमी के साथ भागने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी,इसके बाद पुलिस खोजबीन में जुड़ गई।पुलिस को मृतिका के देवर ने बताया कि पति ने ही उसको जान से मारने के लिए बुलाकर,मेरे साथ मिलकर उसका गला घोट कर हत्या कर दी,उसके बाद वह पुनःबेंगलुरु वापस चला गया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके नैयहर वालों को सौंप दिया है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap