Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:02 PM
अपराध / Jan 28, 2023

डॉक्टर और कंपाउंडर की लापरवाही से ऑपरेशन की गई युवती की हुई मौत।

ब्यूरो चीफ शहाबुद्दीनअहमद


बेतिया।


स्थानीय नगर थाना मेंअवस्थित,मित्र चौक,हॉस्पिटल रोड में,डॉक्टर सुनील कुमार के क्लीनिक में एक 28 वर्षीय युवती सेहला परवीन,पति,आजाद आलम,निवासी,खिजिरपूरा केसरिया,पूर्वी चंपारण की रहने वाली बताई गई है,युवती के गोलब्लाडर में पथरी होने के कारण इसका इलाज हेतु डॉक्टर सुनील कुमार के यहां भर्ती कराया गया था,डॉक्टर ने ऑपरेशन किया,मगर ऑपरेशन के एक घंटे के बाद युवती की स्थिति और बदतर होती गई,खून चढ़ाने के लिए डॉक्टर और कंपाउंडर ने कहा,खून भी खरीद कर लाकर चढ़ाया गया,मगर 10grm खून चढ़ने के बाद ही युवती की स्थिति खराब होती गई,पति,आजाद आलम के द्वारा कई बार डॉक्टर से कहने के बाद भी डॉक्टर ने कहा कि स्थिति दयनीय है,आप जल्द से जल्द मोतिहारी रहमानिया हॉस्पिटल में ले जाएं, मगर युवती की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी,मृतक के परिजनों ने इल्जाम लगाया है कि इलाज में डॉक्टर और कंपाउंडर की लापरवाही के कारण युवती की मौत हो गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
208

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap