Tranding
Thu, 16 Apr 2026 02:07 AM

आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की जेल भरो अभियान की हुई तैयारी।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन कि 28 फरवरी को होने वाली जेल भरो अभियान की तैयारीशुरू कर दी गई है,इसके लिए जिला स्तरीय कर्मचारी यूनियनों की बैठक स्थानीय बलीराम भवन में सम्पन्न हुई। इसके लिए परियोजना स्तरीय धरना को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। संगठन के प्रधान संरक्षक सह एटक नेता, ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि पूरे बिहार में सेविका/सहायिका अपने 21सूत्री लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन का चरणबद्ध कार्यक्रम चलाएंगे। इस संबंध में 28 फरवरी को जिला स्तर पर, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र को बंद करके 10:00 बजे सुबह जिला पदाधिकारी के सामने धरना प्रदर्शन देने हेतु भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे।इसके बाद जेल भरो अभियान चलाएंगे।13 मार्च 2023 को बिहार विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन नलखेड़ा होगी करेंगे इसके बाद 28 मार्च को दिल्ली संसद मार्च,घेराव का धरना प्रदर्शन करेंगे। इस बैठक में पम्मी रानी,अर्पण राय,सरिता शुक्ला,मीना देवी,अजय वर्मा, हसीना खातून,भिखारी महतो,  रेनू देवी उपस्थित रहीं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap