Tranding
Fri, 29 May 2026 08:49 PM
अपराध / Aug 12, 2023

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने डोभी से किया 442 बोतल विदेशी शराब जप्त, दो कारोबारी गिरफ्तार।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर की पिपरघट्टी गांव के निकट से 442 बोतल विदेशी शराब जप्त किया गया है। इस सिलसिले में दो कारोबारियों को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार कारोबारी झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं, जिनके पास से विभिन्न साइज के बोतलों में भिन्न-भिन्न ब्रांड के शराब बरामद किया गया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि बीती रात करीब नौ बजे झारखंड की ओर से आ रही एक चारपहिया वाहन पर से कुल 442 बोतल विदेशी शराब जप्त किया गया है ।जिसका कुल मात्रा 232.5 लीटर है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में रांची जिले के सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो कारोबारी सौरभ कुमार एवं गोलू कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि छापेमारी टीम में शामिल उत्पाद विभाग के अधिकारियों में प्रभात विद्यार्थी, सहायक अवर निरीक्षक अंजन कुमार साह तथा शमशाद हुसैन मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
148

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap