Tranding
Sun, 08 Nov 2026 06:40 PM

श्रीजन बाल वाटिका प्राकृतिक प्ले स्कूल की स्थापना हेतु हुई बैठक:--अखिलेश चंद्र राय

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

श्रीजन बाल वाटिका प्ले स्कूल प्राकृतिक विद्यालय को गांव-गांव में खोलने हेतु इसके निदेशक, अखिलेश चंद्र राय ने इस संबंध में एक आवश्यक बैठक,नगर के लाल बाजार स्थित, आम्रपाली होटल के सभागार में की। इस आवश्यक बैठक में नगर के प्रबुद्ध जन,गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस बैठक में सभों ने अपने अपने  विचार रखते हुए इस पर विमर्श किया,इस तरह के विद्यालय जिस की विशेषता प्रकृति के तालमेल से तैयार किया जाएगा,जिसमें विद्यालय व विद्यालय के इर्द-गिर्द ऑक्सीजन के लेबल हाई होगा। किताबों के बोझ से बच्चों को मुक्ति मिलेगी। बच्चों के बौद्धिक विकास,योग,संगीत के लिएअलग से व्यवस्था रखी जाएगी। ऐसे विद्यालय में बच्चों के सर्वगीर्ण विकास,एवं प्राकृतिक से जुड़कर,शिक्षा,खेलकूद,योग, बौद्धिक विकास,संगीत सिखाना ही लक्ष्य होगा।इस बैठक के मौके पर,अब्दुल मजीद,शंभू नाथ मिश्र, रेखा देवी,आनंद पाठक,सुनील कुमार,मुकेश कुमार,रंजन कुमार, मदन कुमार,अंशु कुमार,शत्रुघन कुमार,हर्षवर्धन कुमार के अलावा इष्ट मित्र,सगे संबंधी की उपस्थिति सराहनीय रही। इस बैठक में बोलते हुए धनंजय शर्मा,डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने लोगों से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस विद्यालय को लेकर चलावें।

Karunakar Ram Tripathi
180

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap