बलिया के करिहरा में नौ दिवसीय भव्य संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ।
श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक गूंजेगी श्रीराम कथा।
धनंजय कुमार शर्मा
बलिया। उत्तर प्रदेश
जनपद के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेरूआरबारी ब्लॉक के समीप स्थित भगवान दास मंदिर परिसर, करिहरा में 22 जून सोमवार से नौ दिवसीय भव्य संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
विश्वविख्यात कथा वाचक राजन जी महाराज की मधुर वाणी से होने वाली इस संगीतमय श्रीरामकथा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त है।
आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विधायक केतकी सिंह के साथ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कथा स्थल का निरीक्षण कर आयोजन समिति के पदाधिकारियों से कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी प्राप्त की तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
कथा प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कथा स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहायता, विद्युत आपूर्ति तथा यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
श्रद्धालुओं से प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक कथा स्थल पर पहुंच कर श्रीराम कथा श्रवण करने की अपील की गई है।