Tranding
Fri, 19 Jun 2026 10:54 AM

मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की पीस कमेटी बैठक

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की संयुक्त अध्यक्षता में जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में धर्मगुरुओं, ताजियादारों, अखाड़ा समितियों के पदाधिकारियों एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों को ताजिया जुलूस मार्गों का निरीक्षण करने तथा साफ-सफाई, बिजली और पेयजल जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने त्योहार को भाईचारे और शांति के साथ मनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap