Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:20 AM
अपराध / Nov 12, 2025

युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका,बाईक टूटा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

शाहोदरा थाना क्षेत्र के बनबैरिया गांव में रात्रि समय एक 23 वर्ष के युवक, सिकंदर कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई।मृतक सीताराम मुखिया का पुत्र बताया गया है। युवक के परिजन नेआरोप लगाया है कि सिकंदर की हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया है। परिजनों का कहना है कि युवक के कान के पास चाकू जैसे हथियार से निशान मौजूद थे,जिससे हत्या आशंका गहरा गई है। गंभीर हालत में उसे गौनाहा अस्पताल में ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे बेतिया रेफर कर दिया,लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है के बेतिया में समय पर पुलिस के नहीं पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इधर थानाअध्यक्ष रितुराज जायसवाल ने संवाददाता को बताया कि परिजनों कीओर से ना तो कोई आवेदन दिया गया है और ना ही उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए शव को पुलिस को सौंपा है।घटनास्थल से बाइक के टूटे हुए हिससे मिलने केआधार पर कुछ लोग सड़क दुर्घटना का मामला भी बता रहे हैं। पुलिस केअनुसार मौके पर पहुंचने के बाद भी परिजनों ने शव देने से इनकार कर दिया, बाद में कोहरम नदी के किनारे उसकाअंतिम संस्कार कर दिया।घटना के बाद गांव में शोक की लहर और तनाव का माहौल व्याप्त है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
59

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap