Tranding
Tue, 09 Jun 2026 12:34 AM

ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा स्वरोजगार हेतु निःशुल्क मिलेगी दोना एवं पॉपकार्न मेकिंग मशीन।

धनंजय कुमार शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश।

खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी नीति के अन्तर्गत दोना एवं पॉपकार्न मेकिंग मशीनों के निःशुल्क वितरण हेतु जनपद बलिया को वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 08 (आठ) नग मशीनों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उक्त उद्योगो में रूचि रखने वाले ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक लाभार्थी जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य हो दिनांक 09.06.2026 से 20.06.2026 तक आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थियों का चयन विभाग द्वारा निर्धारित स्कोर कार्ड के आधार पर चयन कमेटी द्वारा किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन आनलाईन वेबसाइट www.upkvib.in की आनलाईन सेवाओं के अन्तर्गत करने के उपरान्त हार्ड कापी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय रामपुर उदयमान बलिया में दिनांक 23/06/2026 तक किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में जमा करें। ध्यातव्य है पॉपकार्न मेंकिंग मशीन हेतु भुर्जी समाज को प्राथमिकता दी जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap