Tranding
Mon, 08 Jun 2026 11:28 PM

निर्मल इंडिया न्यूज़ के तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

600 छात्र-छात्राओं समेत अन्य गणमान्य हुए सम्मानित।

हाजीपुर, वैशाली, बिहार।

जिले के जंदाहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरनिया गांव स्थित एक निजी मैरेज हॉल के विशाल परिसर में प्रसिद्ध निर्मल इंडिया न्यूज़ के तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महनार के एसडीएम नीरज सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एसडीएम नीरज सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और मोबाइल से दूरी बनाकर अपने उद्देश्य की प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए, तब तक रुकना नहीं चाहिए।

उन्होंने इस भव्य कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निर्मल इंडिया न्यूज़ के संपादक रविशंकर कुमार को हृदय से धन्यवाद देते हुए बधाई दी।कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल 600 से अधिक छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के हाथों मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं 50 से अधिक शिक्षकों और 11 समाजसेवियों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वैशाली जिले के प्रसिद्ध पत्रकार मोहम्मद शाहनवाज अता को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संपादक रविशंकर कुमार ने की, जबकि संचालन प्रसिद्ध एंकर कौसर परवेज खान ने किया। कार्यक्रम में आनंद रंजन झा, संजय राय, अरविंद कुमार राय, नरेंद्र कुमार अंबष्ठ, उत्पल यादव, उत्तम यादव, संजय बिहारी, डॉ. यू.पी. राय, मोहम्मद अकबर अली, मोहम्मद जाहिद आलम सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं भीषण गर्मी के बावजूद कार्यक्रम के समापन तक डटे रहे।अंत में निरमल इंडिया न्यूज़ के संपादक रविशंकर कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap