Tranding
Mon, 13 Apr 2026 05:43 PM

बकायादरों से डेढ़ करोड़ की वसूली के लिए कवायद तेज, समाधान का लाभ देने की सुविधा:--राज्य कर आयुक्त

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

राज्य कर विभाग ने पूर्व के बकाया एक करोड़ 50 लाख की वसूली के लिए विभाग ने शिकंजा कसने का कवायद तेज कर दी है।विभाग ने पूर्व में इन बकाया राशि की वसूली के लिए नीलम पत्रवाद दायर कर दिया है,लेकिन अभी तक जिद्दी बकायादारो के द्वारा राशि का भुगतान नहीं किया गया है,जिसके कारण विभाग के सचिव ने जिलाअधिकारी को पत्र भेज कर बकाया वसूली के लिए यथोचित कार्रवाई का अनुरोध किया है। सूबे के राज्य करआयुक्त सह सचिव,संजय कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि जिला पदाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वाणिज्य कर विभाग के विभिन्न वर्षो का टैक्स मद का बकाया रखने वालों के विरुद्ध करीब 150.11 की वसूली के लिए 127 से नीलामपत्र वाद दायर किए गए हैं,इसमें बेतिया,बगहा अंचल के बकायादार शामिल है,इधर विभाग की ओर से जीएसटी को छोड़कर अन्य बकाया वसूली के लिए समाधान योजना की भी शुरुआत की गई है,जो 14 मार्च 2025 तक लागू रहेगी, बकायेदार चाहे तो एक मुफ्त समाधान योजना का लाभ उठाकर बकाया राशि का भुगतान कर सकते हैं,उन्होंने नीलामपत्र वाद में समाहित राशि के वसूली के लिएयथोचित निर्देश देने का अनुरोध किया है।विदित हो कि बेतियाआंचल की ओर से 101नीलामपत्र वाद दायर किया गया है, जिसमें एक करोड़ 68 हजार का बकाया दर्शाया गया है, जबकि बगहा अंचल की ओर से 26 वाद दायर किए गए हैं, जिसमें 49 लाख 63 हजार बकाया दिखाया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
74

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap