लाडू में200 वर्ष पुराना इमली का विशाल वृक्ष आंधी-तूफान मे धराशायी।
रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के मोहनपुर प्रखंड के लाडू गांव में लगभग 200 वर्ष पुराना ऐतिहासिक इमली का विशाल वृक्ष तेज आंधी और तूफान के कारण गिर गया। इस घटना से गांववासी हतप्रभ है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह इमली का पेड़ गांव की पहचान माना जाता था। कई पीढ़ियों से यह वृक्ष ग्रामीणों की आस्था तथा इतिहास से जुड़ा हुआ था। बीते रात अचानक आए तेज अंधड़ और तूफान के दौरान वृक्ष जड़ से उखड़कर धराशायी हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि इस पेड़ के नीचे वर्षों से लोग विश्राम करते थे तथा धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के दौरान यहां लोगों की भीड़ जुटती थी। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।गांव के बुजुर्गों का कहना है कि यह वृक्ष लगभग दो सौ वर्ष पुराना था और क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में जाना जाता था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण और नए पौधारोपण की दिशा में पहल की जाए।