Tranding
Fri, 27 Feb 2026 08:40 PM

ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से जीएमसीएच परिसर गंदा पानी से जलमग्न।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल की स्थिति गंदा,बदबूदार पानी से पूरा परिसर जलमग्न हो गया है,रोगियों,उनके परिजनों को आने-जाने में बहुत काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है,इतना ही नहीं, डॉक्टर,नर्सिंग स्टाफ, अस्पताल कर्मी भी नाक पर हाथ रखकरआवागमन कर रहे हैं,अस्पताल का ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से पूराअस्पताल परिसर गंदे पानी की महक से जिन दुभर हो गया है,इतना ही नहीं,रोगियों और उनके परिजनों को इन्फेक्शन का डर सता रहा है। माली नेता सुनील रवाने संवाददाता को बताया केअस्पताल परिसर एवं विशेष कर सी ब्लॉक में शौचालय का गंदा पानी बहाने से रोगी, उनके परिजनों अन्य लोगों को सावधानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ रहा है।विभिन्न वार्ड के रोगियों को भी संक्रमण फैलने का डर सता रहा है।अस्पताल के सी ब्लॉक से पोस्टमार्टम रूम, एक्सरे रूम तक गंदा पानी बह रहा है। रोगी के परिजनों एवं अन्य कर्मियों को कैंटीन रूम तक जाने में भी गंदा पानी से होकर जाना पड़ रहा है सी ब्लॉक और बी ब्लॉक में अधिक वार्ड होने के कारण इस ब्लॉक के रोगियों और उनके परिजनों को भी गंदा और बदबूदार पानी से संक्रमण करने का डर बन गया है।

अस्पताल के सूत्रों से संवाददाता को पता चला है कि ड्रेनेज सिस्टम में मिट्टी और गाद भर जाने के कारण सभी वार्डों से निकलने वाली शौचालय से गंदा पानी भर गया है।ड्रेनेज की सफाई नहीं होने से गंदा,बदबूतर पानी पूरे परिसर में फैला हुआ है।

अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद शाहनवाज ने संवाददाता को बताया की ड्रेनेज सिस्टम की सफाई करने के लिए अस्पताल के भवन निर्माण की कंपनी एलएनटी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि मैंने भवन को अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया है,अब अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह ड्रेनेज सिस्टम को साफ सफाई की व्यवस्था करें, जिसे शौचालय अन्य स्रोतों से निकल निकला हुआ गंदा और बदबुदार पानी से रोगी और उनके परिजनों,अस्पताल कर्मियों,नर्स,डॉक्टर को मुक्ति मिल सके।जीएमसीएच का निरीक्षण करने हेतु पहुंचे माले नेता,सुनील राव,जेपी सेनानी नेता पंकज जी नए संवाददाता को बताया कि जीएमसी की स्थिति अति दयनीय हो गई है साफ सफाई की कुछ व्यवस्था नहीं है रोगी और उनके परिजनों के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं की गई है। अस्पतालअधीक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी इसकी निगरानी सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं,जिसके कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल का निर्माण जिस उद्देश्य से किया गया था उसे उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो पा रही है,यह अस्पताल मात्रा नाम के लिए ही काम कर रही है।भाजपा के स्थानीय सांसद एवं स्थानीय विधायक भी एक दिन इस अस्पताल का निरीक्षण करने की करना गवारा नहीं करते हैं,ताकि इसमें सुधार किया जा सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap