Tranding
Mon, 11 May 2026 04:57 AM

बेतिया नरकटियागंज बगहा रेलवे स्टेशन के हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने हेतु सीसीटीवी कैमरे का हुआ अधिष्ठापन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बेतिया,नरकटियागंज,बगहा रेलवे स्टेशन पर,क्रमश 38, 48,और 4 सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन हुआ है,इसके लिए रेलवे विभाग ने मंजूरी दी है।इसके अधिष्ठापन हो जाने पर रेलवे स्टेशन पर लगे इस सीसीटीवी कैमरे से रेलवे प्रशासन सभी प्रकार के गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी,जिसमें रेलवे ट्रैक की

सुरक्षा,स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में 24 घंटे जांच को सघन किया जाएगा,इसके साथ ही ट्रैक की सुरक्षा के लिये लगातार जमीनी स्तर पर निगरानी करेंगे। उन्नत तकनीक का उपयोग कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा रहा है। रेलवे का यह कदम सिर्फ अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं,इसका मकसद यात्रियों की सुरक्षायात्रा,मालगाड़ियों के निर्बाध्य आवाजाही और क्षेत्र कीआर्थिक गतिविधियों को सुचारू बनाए रखना भी है। बेतिया,समस्तीपुर रेलवे ट्रैक से लेकर प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया काअब हर हलचल कैमरे की नजर में होगी। समस्तीपुर मंडल ने

सुरक्षा की नई धार देते हुए बेतिया,नरकटियागंजऔर बगहा रेलवे स्टेशन पर क्रमश, 38,48 और 4 सीसीटीवी कैमरे लगाये जा चुके हैं। इन कैमरों के माध्यम से 24 घंटे हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखा जा सकेगा,जिससे रेल परिसरों में अपराध के गुंजाइश लगभग खत्म करने की तैयारी है,इस हाईटेक निगरानी से लैस किया गया है। इन स्टेशनों पर कमरों की यह तैनाती सुरक्षा की एक मजबूत दीवार खड़ी कर रही है,जहां संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी, इसकेअलावा रेलवे सुरक्षा बल द्वाराआधारित पोर्टेबल कैमरे भी इस्तेमाल किए जाएंगे,यह कैमरे संवेदनशील जगहों परआवश्यकता के अनुसार लगाए जाएंगे, जिससे सारी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap