Tranding
Sat, 23 May 2026 10:09 PM

खराब मोबाइल के बदले सामान लेकर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद में संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा थाना पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्रामीणों को लालच देकर उनके पुराने और खराब मोबाइल फोन के बदले विभिन्न प्रकार का सामान देकर मोबाइल एकत्र कर रहे थे। सूचना मिलने पर थाना फरेन्दा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ लिया।

जांच के दौरान गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 170/126/135 के तहत विधिक कार्रवाई की गई।

बरामदगी: 46 पुराने मोबाइल फोन

गिरफ्तार आरोपी:

जान मोहम्मद (पश्चिम बंगाल), जमुना (सिद्धार्थनगर) और हरि सिंह (कानपुर देहात)

पुलिस की अपील:

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने पुराने या खराब मोबाइल फोन किसी अनजान व्यक्ति को न दें, क्योंकि उसमें मौजूद डाटा का दुरुपयोग हो सकता है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Karunakar Ram Tripathi
28

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap