Tranding
Fri, 15 May 2026 01:21 AM

ईंट-पत्थर से की तोड़फोड़, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ा: पार्षद प्रतिनिधि विवेक कुमार की दुकान पर उपद्रव

अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया। जिले के नगर पंचायत खिजरसराय में शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए उपद्रव ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि एवं सक्रिय जनसेवक विवेक कुमार को निशाना बनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, खिजरसराय–बसनबिगहा बायपास रोड स्थित उनकी दुकान कुमार ट्रेडर्स पर अज्ञात उपद्रवियों ने सुनियोजित तरीके से हमला किया। उपद्रवियों ने दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, दुकान के पास रखी ईंटों को सड़क पर फेंककर तोड़-फोड़ की गई। साथ ही सड़क किनारे स्थित खेत में भी ईंटें फेंकी गईं, जिससे फसल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। इस घटना को एक गंभीर आपराधिक साजिश के रूप में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसका उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय युवा जनप्रतिनिधि को डराना और माहौल बिगाड़ना है। घटना के बाद विवेक कुमार ने खिजरसराय थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल व्यक्तिगत नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि समाज में भय और असुरक्षा का माहौल भी पैदा करती हैं। इधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि विवेक कुमार लगातार क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष मुखर रहते हैं, ऐसे में उन्हें निशाना बनाना असामाजिक तत्वों के बढ़ते मनोबल को दर्शाता है।

इस संबंध में खिजरसराय थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

India khabar
30

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap