Tranding
Thu, 14 May 2026 01:49 PM

उलमा किराम भर रहे स्व-गणना फॉर्म, जनगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

जनगणना 2027 के तहत नागरिकों द्वारा स्व-गणना फॉर्म ऑनलाइन भरा जा रहा है। ऑनलाइन फॉर्म 21 मई तक भरा जा सकता है। इस ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा घर बैठे आप अपनी सही व सटीक जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उलमा किराम अपनी स्व-गणना प्रकिया पूरी कर अवाम से अपील कर रहे हैं कि वह जनगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। स्व-गणना की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लें। 

शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने कहा कि जनगणना देश के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, क्योंकि इसी के आधार पर सरकारें योजनाएं बनाती हैं। उन्होंने समाज से इस जनगणना अभियान में पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ हिस्सा लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण की प्रक्रिया शुरु होगी, उसमें प्रशासन का पूरा सहयोग करें। जो भी जनगणना कर्मी आपके घर पर जाएं उन्हें सही जानकारी दें। 

मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने मुस्लिम समाज से जनगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों ने एसआईआर के समय सक्रिय होकर अपने दस्तावेज तैयार किए थे, उसी तरह अब मोबाइल एप व वेब पोर्टल के जरिए अपनी जनगणना भी स्वयं करें। इससे जनगणना कर्मियों को बाद में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जनगणना सिर्फ आबादी की गिनती नहीं, बल्कि सामुदायिक पहचान के संरक्षण का माध्यम है।

सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार के इमाम हाफिज रहमत अली निजामी व मकतब इस्लामियात के संयोजक कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना है, जिसमें मोबाइल एप व वेब पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। जनगणना में सभी लोग बढ़-चढ़कर शामिल हों।जनगणना सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के निर्धारण का आधार है, इसलिए सही जानकारी दें।

-----------

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap