Tranding
Fri, 27 Mar 2026 11:17 PM

ट्रैक्टर से भीषण टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत,एक बुरी तरह जख्मी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

ईद के दिन चटपटिया थाना क्षेत्र के मेहंदीयाबारी पेट्रोल पंप के पास बाइक पर सवार तीन युवकों का ट्रैक्टर से भीषण टक्कर में दो युवकों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई,जबकि एक बुरी तरह जख्मी हो गया इसका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के द्वारादेवी चौक निवासी, इमरान खान,उम्र 20 वर्ष, समीर अहमद,उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई है। बाइक सवार तीनों युवक ने हेलमेट नहीं पहना था,बाइक से तीनों चनपटिया की तरफ जा रहे थे,बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों कोअपने कब्जे में लेकर,साथ ही जख्मी युवक को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवक, इमरान और समीर को मृत घोषित कर दिया।दोनों शवों को परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए घर वापस लेगए। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रेलर,बाइक को जप्त कर लिया है,ट्रैक्टर चालक फरार बताया गया है।

India khabar
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap