Tranding
Sat, 09 May 2026 08:43 AM
शिक्षा / Mar 23, 2026

इंटरमीडिएट परीक्षाफल में जिले की नसरीन परवीन ने 26 टॉपर में से 11वां स्थान प्राप्त कर नाम किया रोशन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की परीक्षाफल की घोषणा हो गई,इस घोषणा में 26 छात्र/ छात्रा ने राज्य स्तर पर टॉप किया है,इस टॉपर लिस्ट में, 11वां स्थान पर पश्चिम चंपारण जिला के एक छात्रा, नासरीन परवीन,जो उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल बोरवल पश्चिम चंपारण ने स्थान पाया है,इस छात्रा ने पूरा जिला का नाम रोशन किया है,जिला वासियों को इस छात्रा के इस सफलता पर गर्व है। आर्ट फैकल्टी में छात्रा का रोल कोड 35161,तथा रोल नंबर,26030002 है।

इस सफल छात्रा को पूर्ण अंक 500 में 477अंकआया है अर्थात 500/477 हुआ।

इस साल 85.19% रिजल्ट आया है,इसमें छात्र का प्रतिशत 84.09%और छात्राएं 86.23%सफल रही।

अर्थात लड़कियों ने इस परीक्षाफल में लड़कों से बाजी मार ली हैं।

आर्ट और कॉमर्स फैकेल्टी में छात्राओं ने टॉप किया है। तीनों फैकल्टी मिलकर,26 टॉपर्स में 19 लड़कियां हैं।

इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा बोर्ड ने प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र को ₹2 लाख का द्वितीय स्थान पर पाने वाले छात्र को डेढ़ लाख रुपया, तृतीय स्थान पाने वाले छात्र को ₹1लाख से पुरस्कृत किया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
31

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap