Tranding
Sun, 19 Apr 2026 07:29 PM

मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षक समस्याओं का संज्ञान लेते हुए शिक्षक नेताओ की पुलिस प्रशासन से झड़प।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

सरयू नारायण बाल विद्यालय आज़ाद नगर मूल्यांकन केंद्र पर जब शिक्षक एवम शिक्षिकाएं पुराने वर्षो के कक्ष निरीक्षक के पारिश्रमिक 2016 से लंबित भुगतान, विभिन्न केंद्रों के मूल्यांकन पारिश्रमिक के भुगतान एवम प्रमूख रूप से डी. एच. ई. के पारिश्रमिक के भुगतान न होने की बात भाजपा के क्षेत्रीय सह संयोजक एवम माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट के युवा शिक्षक नेता शैलेन्द्र द्विवेदी को बता रहे थे उसी समय पुलिस प्रशासन के लोगो ने रोकने का प्रयास करने पर शैलेन्द्र द्विवेदी, राहुल मिश्रा, बृजभूषण मिश्रा, शैलेन्द्र अवस्थी, आदि की पुलिस प्रशासन से झड़प एवम कहासुनी हुई जिसका केंद्र में उपस्थित शिक्षकों ने विरोध किया और जमकर नारेबाजी की।शिक्षकों एवम शिक्षिकाओं ने यह भी बताया एक मात्र मूल्यांकन सरयू नारायण बाल विद्यालय आज़ाद नगर केंद्र ऐसा है जिसमे गेट पर शिक्षकों की उपस्थिती कर्मचारियों द्वारा लगवाई जाती है जिससे शिक्षकों एवम शिक्षिकाओं को गेट पर ही लाइन लगा कर असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। पर्यवेक्षक एवम स्टेटिक मजिस्ट्रेट  द्वारा की गई इस व्यवस्था पर शिक्षक नेताओं ने विरोध दर्ज कराया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap