सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार बुजुर्ग की हुई मौत।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
गौनाहा थाना क्षेत्र के जमुनिया के जम्हौली गांव के नजदीक सीमा सड़क पर शाम के समय सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, जमहैली गांव निवासी, स्वर्गीय मंगल मिश्रा के 65 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र मिश्रा,शाम बजनी गांव से पूजा कराकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे,इसी दौरान विपरीत दिशा सेआ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी, जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के मदद से उन्हें गौनाहा अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, लेकिनअस्पताल ले जाने के दौरान पिपरिया गांव के नजदीक ही उन्होंने दम तोड़ दिया। संवाददाता को पता चला है कि सुरेंद्र मिश्रा,आठ भाइयों में सबसे बड़े थे,वह अपने पीछे विधवा पत्नी, प्रजापति देवी,दो पुत्र,गुड्डू मिश्रा और अंशु मिश्रा तथा तीन पुत्रियां,गुड़िया देवी,गुड्डी देवी,बबीता कुमारी को छोड़ गए हैं।दोपहर उनका अंतिम संस्कार छिग्रहां नदी किनारे कर दिया गया। ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि उनके परिवार आठ भाइयों में का संयुक्त परिवार है।