Tranding
Fri, 19 Jun 2026 07:14 AM

मंदिर के पूजारी के घर पर छापा, गिरफ्तार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोंघा घाट स्थित एक मंदिर की पुजारी के घर से पुलिस ने छापेमारी कर 1 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।बाबा के भेष धारण किए गांजा तस्कर की पहचान,घोंघा गोपालपुर थाना क्षेत्र के निवासी, भूषण महतो,उम्र 60 वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस की सूचना मिली कि मंदिर की पुजारी की भेष मेंअपने घर में गांजा रखकर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम उनके घर पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद घर की तलाशी ली गई,तो पलंग के नीचे तीन अलग-अलग पॉलिथीन में रखा हुआ 1 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गंज की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में,1लाख 80 हजार रुपया बताई गई है। तत्काल पुलिस ने बाबा का भेष धारण किए गंज तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी देते हुए थानाअध्यक्ष,अंकित कुमार ने संवाददाता को बताया कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर भूषण महत्व को जेल भेज दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार मादक पदार्थ के सौदागर अलग-अलग वेशभूषा में मादक पदार्थ की तस्करी नियमित रूप से और धड़ल्ले से कर रहे हैं, उनकी वेशभूषा से सीमा पर तैनात जवान अन्य पुलिसबल अनजान रहते हैं।

India khabar
31

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap