पुलिस अधीक्षक ने किया थाना पनियरा का औचक निरीक्षण
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना ने थाना पनियरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में मौजूद सभी महत्वपूर्ण स्थानों एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने निम्न बिंदुओं का निरीक्षण किया—
• शस्त्रागार (हथियारों की सफाई, रखरखाव एवं रजिस्टर)
• थाना कार्यालय एवं महत्वपूर्ण अभिलेख
• मालखाना (जब्तशुदा सामान की सुरक्षा एवं रिकॉर्ड)
• हवालात (स्वच्छता, सुरक्षा एवं बंदियों की स्थिति)
• पुलिसकर्मियों की मेस एवं बैरक
• महिला हेल्प डेस्क का संचालन
• CCTNS प्रणाली की कार्यप्रणाली
• थाने के समस्त आवश्यक रजिस्टर एवं फाइलें
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी नवरात्र के दृष्टिगत सभी बीट आरक्षियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्र में सक्रिय हिस्ट्रीशीटर, चोर-उचक्कों एवं शातिर अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए।
इसके अतिरिक्त अपराध नियंत्रण, जनसेवा तथा थाना कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।