Tranding
Fri, 27 Feb 2026 02:15 AM

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो अपलोड करने की लगी होड़, कार्रवाई शून्य

नौशाद आलम

मधेपुरा बिहार

चौसा थाना क्षेत्र के पैना पंचायत में अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने का मानो होड़ सी लगी हुई है विगत एक सप्ताह के अंदर चार व्यक्तियों द्वारा एक के बाद एक अबतक तक अवैध हथियार के साथ कुल चार फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमे तीन लोगों की पहचान की जा चुकी है जबकि एक अन्य का पहचान नहीं हो पाई है हालांकि इन सभी वायरल फोटो की पुष्टि इंडिया खबर नही करती है।लगातार एक सप्ताह के अंदर चार चार फोटो खुलेआम सोशल मीडिया पर वायरल होना कहीं न कहीं लोगो में पुलिस का खौफ कम होते जा रहा और होना भी तो लाजिमी है क्योंकि पुलिस के द्वारा अबतक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नही की गई है पुलिस कार्रवाई के नाम पर सत्यापन का औपचारिकता करने में लगी हुई है जिस कारण लोग इशारों इशारों में पुलिसिया कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाना शुरू कर दिया है हालांकि हाल में ही चोरी और छिनतई की घटना में भी इजाफा हुआ है जिसका अबतक उद्भेदन होना शेष है।ज्ञात हो की सोशल मीडिया पर फिर से दो युवक का फोटो अवैध हथियार के साथ वायरल हुआ है जिसमे एक की पहचान पैना पंचायत के वॉर्ड नंबर 13 निवासी मो संतजीर के रूप में की गई है जबकि दूसरे का पहचान होना शेष है। सनद रहे कि इससे पूर्व भी पैना पंचायत के वॉर्ड नंबर नौ निवासी मो आजाद के पुत्र मो मिन्हाज आलम के बाद मो बेलाल के पुत्र मो अब्बास का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिससे लोग तरह तरह के कयास लगा रहे थे प्रशासन द्वारा क्या कार्रवाई होती है उस पर अपनी नजर गड़ाए हुए थे की एक सप्ताह के अंदर अब फिर से एक साथ ही दो युवक का फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिससे अब लोग पुलिसिया कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाना भी शुरू कर दिया है।वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष मुमताज अंसारी ने बताया कि वायरल फोटो से सबंधित सभी मामले का सत्यापन किया जा रहा है सत्यापन होते ही विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap