Tranding
Sat, 30 May 2026 05:38 AM

गर्भवती महिलाओं में पोषण की कमी से बढ़ रही है एनीमिया की बीमारी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

गर्भवती महिलाओं में पोषण की कमी से ही एनीमिया की बीमारी बढ़ रही है,इन गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम,प्रोटीन एवं अन्य की कमी से एनीमिया के बीमारी बहुत तेजी से पढ़ रही है।डॉक्टर ने इन लोगों को सलाह दिया है कि आप संतुलित भोजन लें,जिस भजन में,पोटेशियम कैल्शियम आयरन,प्रोटीन,एवं अन्य पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। पोषक तत्व की कमी से एनीमिया की समस्या बढ़ती जाती है,इससे महिला और गर्भावस्था शिशु दोनों को विकास प्रवाहित होता है। सिविल सर्जन,डॉक्टर विजय कुमार ने संवाददाता को बताया कि गर्भवती महिलाओं कोआयरन कैल्शियम प्रोटीन से भरपूर भोजन करना चाहिए,इससे माताऔर शिशु दोनों स्वस्थ रहते हैं। जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्र में हर महीने 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष जांच शिविर भी लगाए जाते हैं,इनमें बीपी, शुगर,वजन की बढ़ोतरी हेतु कई दवाई दी जाती है,इन में कई जरूरी दवाएं और सलाह मुफ्त में दी जाती है। महिला चिकित्सक,डॉक्टर प्रीति कुमारी ने संवाददाता को बताया कि रोजाना 60 से 65 महिलाएं अस्पताल मेंआते हैं और इनमें बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं में पोषण की कमी की वजह से संतुलित आहार नहीं मिलने के कारण कैल्शियम,पोटेशियम,आयरन प्रोटीन अन्य पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं,जिनसे उन्हें एनीमिया की बीमारी का खतरा बढ़ता जाता है।

India khabar
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap