Tranding
Sun, 03 May 2026 05:01 AM

अदभ्य साहस के प्रतीक थे दिवंगत गुलाबचंद

श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया।जिले के डोभी प्रखंड के कुरमावां गांव में सामाजिक कार्यकर्ता रहे गुलाबचंद प्रसाद के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।इस सभा में भाकपा माले ,जदयू, राजद व अर्जक संघ समेत अन्य सामाजिक व राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत गुलाबचंद प्रसाद समाज के अदम्य साहस के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने गांव और पंचायत स्तर पर कृषि कार्यों के अलावे समाज में व्याप्त आपसी विवादों को निपटारे में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। वे समाज में व्याप्त आडंबरों के खिलाफ भी आवाज उठाते रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे प्रमुख लोगों में भाकपा माले के जिला सचिव निरंजन कुमार, समाजसेवी हरेंद्र सिंह भोक्ता, एपवा नेत्री शीला वर्मा, राम लखन प्रसाद ,पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद मेहता, दिनेश प्रसाद,मुखिया विजय प्रसाद सिन्हा,जदयू नेता कपिल देव प्रसाद ,पूर्व मुखिया विजय प्रसाद वर्मा ,भागीरथ प्रसाद वर्मा, जिला परिषद सदस्य अरविंद यादव, अर्जक नेता श्याम बिहारी यादव ,अजय कुमार ,गोकुल प्रसाद, पत्रकार विनोद विरोधी आदि शामिल रहे ।इस अवसर पर मौजूद दिवंगत गुलाबचंद प्रसाद की पत्नी सुमित्रा देवी,बहन देवकी देवी, मीना देवी, पुत्र सोनू कुमार, मोनू कुमार ,टीपू कुमार ,समेत आए अनेक आगंतुकों व परिजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन प्रकट की। श्रद्धांजलि सभा का अध्यक्षता स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता बलराम प्रसाद ने की। गौरतलब है कि गुलाबचंद प्रसाद की हत्या बीते 5 मार्च 2026 को ईंट से हमला कर उनके गोतिया समाज के ही लोगों ने कर दिया था। जिससे पूरा गांव मर्माहत है।इस दौरान स्थानीय लोगों ने हत्या में शामिल अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करने की गुहार लगाई गई है तथा सामाजिक रूप से आर्थिक नाकेबंदी की गई है।

Karunakar Ram Tripathi
31

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap