Tranding
Wed, 10 Jun 2026 03:26 PM

नगर निगम बेतिया में योग खिलाड़ियों, प्रेमियों के लिए सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित चौथे सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप23-24 में शामिल योग खिलाड़ियों के सम्मान किया गया, एसोसिएशन की मुख्य संरक्षक सह मेयर,नगर निगम बेतिया गरिमा देवी सिकारिया ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में उक्त चैम्पियनशिप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु योग खिलाड़ी ओजस्वी राज,वैभवी गुप्ता, लकी कुमारी,खुशी कुमारी, अभिषेक कुमार,गुलशन कुमार,नेशनल प्लेयर,रितेश कुमार, अनाया कुमारी,अनन्या गुप्ता को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया।वहीं एसोसिएशन के सदस्यों को भी अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मेयर सिकारिया ने कहा कि योग का जनक भारत है।योगासन स्पोर्ट्स अब बेहतर स्वास्थ्य के साथ बेहतर कैरियर का माध्यम भी बन गया है। कार्यक्रम का संचालन, जिलाध्यक्ष डॉ.जगमोहन कुमार,स्वागत सचिव,पवन कुमार,धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष डॉ.कुमार शशि भूषण ने किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मेयर को योग साधना की पुस्तक भेंट की,उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।मौके पर उपाध्यक्ष इंदु कुमारी, कोषाध्यक्ष,राजकिशोर प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य,कुंदन शांडिल्य,योग प्रेमी,सीमा माधोगढ़िया,निगम पार्षद, सोनेलाल गुप्ताआदि उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
136

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap