Tranding
Wed, 17 Jun 2026 06:59 AM

तहसील दिवस में उठा पट्टा भूमि कब्जे का मामला, पत्रकार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

तहसील दिवस के अवसर पर नगर पंचायत परतावल क्षेत्र की पट्टा भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला जोर-शोर से उठा। पत्रकार करुणाकर राम त्रिपाठी ने अधिकारियों के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

प्रार्थी ने बताया कि उनके स्वर्गीय पिता राम प्रसाद पुत्र रुपनारायण के नाम वर्ष 1991 में वृक्षारोपण हेतु गाटा संख्या 950 पर पट्टा स्वीकृत हुआ था, जिसकी प्रमाणित नकल उनके पास मौजूद है। इसके बावजूद वर्तमान में नगर पंचायत परतावल द्वारा उक्त भूमि पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है।

तहसील दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र में उन्होंने मांग की कि भूमि का पुनः निष्पक्ष सीमांकन किसी स्वतंत्र एवं सक्षम राजस्व टीम से कराया जाए, साथ ही संबंधित भूमि पर वारिसों का नामांतरण (वरासत) भी कराया जाए।

इसके अलावा, जांच पूर्ण होने तक नगर पंचायत को भूमि पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई या कब्जा करने से रोकने हेतु प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की गई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
33

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap